इटवा सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर में BICT के बारहवें वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा व अधिवक्ता जयवर्धन तिवारी ने वार्षिक उत्सव में सरस्वती मां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बिस्कोहर में वार्षिक उत्सव में जयवर्धन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़-लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे।
इस दौरान जयवर्धन तिवारी ने उपस्थित लोगों को कार्यों का बोध कराते हुए बताया कि हम सब शासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। तभी हम लोग आगे को बढ़ेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनसे संवाद कर उनकी प्रतिभा, उत्साह और ऊर्जा को नजदीक से अनुभव किया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होते हैं।
कार्यक्रम में सुधीर त्रिपाठी, बब्बू तिवारी, संजय सिंह, मनतोष पाठक, संतोष कौशल, प्रभात जायसवाल, पूर्व प्रधान श्चंद्रप्रकाश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता एवं सुनील पांडे।





