Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSliderरोहित शर्मा-विराट कोहली का डिमोशन; शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा को BCCI...

रोहित शर्मा-विराट कोहली का डिमोशन; शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा को BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रुप-ए में जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप-बी में रखा गया है, जबकि इससे पहले वे ग्रुप-ए प्लस में शामिल थे।

बीसीसीआई ने साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस बार टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप-बी में रखा गया है, जबकि इससे पहले वे ग्रुप-ए प्लस में शामिल थे।

टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी ग्रुप-बी में स्थान मिला है। वहीं, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आलराउंडर रवींद्र जडेजा को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। वहीं, महिला वर्ग में विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शीर्ष ग्रुप में जगह दी गई है।

खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची
पुरुष

  • ग्रुप-ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
  • ग्रुप-बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
  • ग्रुप-सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

महिला

  • ग्रुप-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा।
  • ग्रुप-बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा।
  • ग्रुप-सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular