Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने की जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं लोकल लेवल कमेटी की...

डीएम ने की जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं लोकल लेवल कमेटी की बैठक

गुरुवार को जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं लोकल लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (पेंशन) योजना, दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शादी-विवाह पुरस्कार अनुदान योजना, दुकान निर्माण/खोखा-गुमटी/हाथ ठेला ऋण-अनुदान योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से निर्गत किए जा रहे दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड की स्थिति की समीक्षा की गई तथा शेष लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना विलंब उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular