Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeItawaएस.एम.जी.आई.के बी.सी.ए.में मोहिनी और अंशिका बनी कॉलेज टॉपर

एस.एम.जी.आई.के बी.सी.ए.में मोहिनी और अंशिका बनी कॉलेज टॉपर

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी(सम्बद्ध सी.एस.जे.एम.यू.कानपुर)में अध्ययनरत् बी.सी.ए.के प्रथम,तृतीय,पंचम् सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की है।संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा एवं प्राचार्य ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही सी.एस.जे.एम.यू. कानपुर द्वारा घोषित बी.सी.ए.के प्रथम, तृतीय,पंचम् सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है।बी.सी.ए.प्रथम सेमेस्टर में आलोक कुमार ने 78.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, तनिष्का टन्डन ने 78.16 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,छाया ने 75.33 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

बी.सी.ए.तृतीय सेमेस्टर में मोहिनी ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,भूमि पाल ने 77.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,धैर्य अग्रवाल ने 73.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।बी.सी.ए.पंचम् सेमेस्टर में अंषिका राजावत् ने 76.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,मोहसिन खान ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,दिव्या शर्मा, गुनगुन जैन,रवीन्द्र बाबू,तान्या यादव ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ सामूहिक रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा.विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य, विभागाध्यक्षा श्रीमती नीतू सक्सेना सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular