Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान

डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान

चन्दौली। सोमवार को शाम को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह जनवरी -2026 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये सामुदायिक भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में कार्मिक विभाग द्वारा एक समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा आज डीडीयू मंडल के कुल 66 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में कुल रुo 33,98,65,419/- का समापक भुगतान सौंपा गया।

कार्यक्रम के आरंभ में सभी के स्वागत के साथ समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। वित्तीय प्रबंधन, बीमा, डिजिटल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपने स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन का ध्यान देने तथा अपने आप के उत्तम जीवन लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही गई।

डीडीयू मंडल की निरंतर उपलब्धियों में सेवानिवृत हो रहे रेल कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी इंगित किया गया। समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज, स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के प्रबंधक प्रिंस कुमार सहित विभिन्न रेल शाखा अधिकारी, मंडल के यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा रेलकर्मी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular