Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्री नागेश्वर धाम आश्रम का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण, बोले– “मेरा...

श्री नागेश्वर धाम आश्रम का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण, बोले– “मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम प्रेरणादायी

गांव समृद्ध होंगे तभी देश होगा विकसित, सीएमओ को स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

ग्राम हिम्मतपुर में ऐतिहासिक आयोजन, विकास का दिया संदेश

अपनी मिट्टी से जुड़े रहना ही असली शक्ति है” – बृजेश पाठक

फतेहपुर। तहसील बिन्दकी अंतर्गत विकास खंड खजुहा के ग्राम हिम्मतपुर, पोस्ट अजमतपुर स्थित श्री नागेश्वर धाम आश्रम का सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण कर आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से दर्शन-पूजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान ग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि “मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी है। इससे हमें अपने गांव को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा मिलती है।

हम सबको अपनी मातृभूमि और जन्म स्थान से जुड़े रहना चाहिए, क्योंकि हमारी मिट्टी हमें ऊर्जा देती है।” उन्होंने कहा कि जो लोग गांव से निकलकर बड़े पदों पर कार्यरत हैं, उन्हें भी अपने गांव के विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव सशक्त होंगे तभी देश उन्नत होगा और तभी प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से संस्कृति और संस्कार को आगे बढ़ाने की अपील की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी अजीत पाल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन, कार्यक्रम संयोजक डॉ. घनश्याम अग्निहोत्री सहित अन्य वक्ताओं ने भी मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन पूर्वजों की प्रेरणा से जुड़ा हुआ सराहनीय प्रयास है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। इस अवसर पर विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह व्यास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular