Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeविकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है बजट- अरविन्द पाल

विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है बजट- अरविन्द पाल

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविन्द पाल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट समावेशी विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट देश के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है।पत्रकारों से बातचीत में ई. अरविन्द पाल ने कहा कि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ सदर ब्लाक के सभागार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का सीधा प्रसारण देखने के बाद उस पर मंथन किया गया। जो निष्कर्ष निकला उससे स्पष्ट है कि बजट ऐतिहासिक है।पत्रकारों से बातचीत में ई. अरविन्द पाल ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है।

यह बजट विकास के नए अवसर लेकर आया है। युवाओं के लिए स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, वहीं विदेश शिक्षा और यात्रा की लागत में कमी युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी।स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा के लिए 10,000 करोड़ रुपये केा निवेश ऐतिहासिक है। इससे कैंसर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और जिला अस्पतालों के उन्नयन, ट्रॉमा सेंटर तथा मेडिकल टूरिज्म हब से स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार दोनों मजबूत होंगे।कहा कि 2026 का बजट समाज के सभी वर्गो के समग्र विकास के साथ ही 2047 का रोड मैप तैयार करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular