हमीरपुर। महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए 3 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी। पीड़ित महिलाएं सीधे अपनी शिकायतें उनके समक्ष रख सकेंगी।
शब-ए-बारात आज, इबादत और दुआओं का दौर
मौदहा (हमीरपुर)। मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्यौहार शब-ए-बारात मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कब्रिस्तानों में साफ-सफाई और पुताई का काम पूरा कर लिया गया है। धर्म गुरुओं ने बताया कि यह रात गुनाहों से तौबा और पूर्वजों के लिए दुआ करने की है। उलेमाओं ने अपील की है कि कब्रों पर आतिशबाजी न करें और सादगी के साथ इबादत करें।





