Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeआईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए आईटीआई में रोजगार/अप्रेन्टिस मेला आज

आईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए आईटीआई में रोजगार/अप्रेन्टिस मेला आज

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज, अमेठी के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि आईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 03 फरवरी 2026 को संस्थान परिसर में रोजगार/अप्रेन्टिस मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में मारूति सुजुकी (गुजरात प्लांट), श्रीराम पिस्टन (भिवाड़ी, राजस्थान), एल.के. फैक्ट्री (गुरुग्राम) तथा पृथ्वी प्रताप बिल्डीकान, अमेठी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

संबंधित कंपनियों द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 04 पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक विवरण के साथ दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular