Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeBusinessCibil Score क्या होता है, क्यों है ये इतना जरूरी; आपके लोन...

Cibil Score क्या होता है, क्यों है ये इतना जरूरी; आपके लोन पर कैसे डालता है प्रभाव?

सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर का महत्व तब समझ आता है, जब आप लोन लेने जाए। सिबिल स्कोर के जरिए बैंक आपकी उधार देने की क्षमता का आकलन करती है। आज हम जानेंगे कि सिबिल स्कोर क्या है और ये जरूरी क्यों है। इसके साथ ही आपके लोन पर ये कैसे प्रभाव डालती है?

नई दिल्ली। सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर काफी जरूरी है। इसका महत्व लोन लेते वक्त समझ आता है। बैंक लोन लेते वक्त क्रेडिट स्कोर भी देखता है। क्रेडिट स्कोर के जरिए आपके लोन देने की क्षमता का आकलन किया जाता है। क्रेडिट स्कोर के अलावा भी लोन देते वक्त कई चीजें देखती है।

हालांकि आज हम खास तौर पर क्रेडिट या सिबिल स्कोर के बारे में बात करने वाले हैं?

Cibil Score क्या होता है?

सिबिल स्कोर उधारकर्ता की लोन देने की क्षमता को दर्शाता है। इसके तहत तीन अंक का नंबर दिया जाता है। ये तीन अंकीय नंबर 30 से 900 के बीच हो सकता है। जितना ज्यादा सिबिल स्कोर होगा, उतना ही ज्यादा आपके लिए बेहतर होगा। एक अच्छा सिबिल स्कोर ये दर्शाता है कि आप लोन देने की क्षमता रखते हैं।

ये स्कोर आपके क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता और कई फैक्टर पर निर्भर करता है।

सिबिल स्कोर की गणना किस आधार पर होती है?
Cibil.com के अनुसार सिबिल स्कोर कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

  • क्या आप क्रेडिट बिल और ईएमआई (अगर पहले से हो) का भुगतान समय पर कर रहे हो?
  • आप अपने क्रेडिट कार्ड पर कितना निर्भर है और इसका कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं?
  • आप कितने लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं?
  • क्या आप विभिन्न प्रकार के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं?
  • आप कितनी बार नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं?

कौन-सा सिबिल स्कोर है सबसे अच्छा?

  • NA/NH- अगर सिबिल स्कोर चेक करने पर आपको एनए और एनएच जैसा दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका सिबिल स्कोर नहीं बना है। क्योंकि आपने अभी तक लोन या क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं किया है।
  • 300 से 599- अगर किसी का सिबिल स्कोर 300 से 599 के बीच है, तो इसे खराब माना जाता है। ये दर्शाता है कि आप पेमेंट करने में देरी करते हैं। इस सिबिल स्कोर में आपको लोन मिलना मुश्किल होता है।
  • 550-649-इसे भी कम माना जाता है। इस रेंज में आपको कुछ फाइनेंशियल संस्था लोन ऑफर कर सकती है।
  • 650-749 -इस रेंज के सिबिल स्कोर को ठीक ठाक माना जाता है। इस रेंज में आपको सिक्योर लोन मिल जाता है। ये उधार देने वाले की पॉलिसी पर भी निर्भर करता है।
  • 750-900-ये सिबिल स्कोर का सबसे अच्छा रेंज है। इस रेंज में हर कोई आपको लोन ऑफर करेगा। इसके साथ ही कुछ बैंक आपको कम ब्याज दर भी लोन ऑफर कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular