Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

आजमगढ़ l जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आज़मगढ़ कांग्रेस द्वारा किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियाज़ुल हसन ने की। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में रियाज़ुल हसन ने कहा कि “महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और मानवता की जीवंत विचारधारा हैं। आज के समय में उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।

कांग्रेस पार्टी गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेजबहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, प्रेमा चौहान, मोहम्मद आमिर, प्रमोद कुमार यादव, बलचंद्र राम, गोविंद शर्मा, महताब आलम, अब्दुल्ला फैज़, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन और राजनीतिक आचरण में आत्मसात करेंगे तथा समाज में शांति, सद्भाव और समानता के मूल्यों को मजबूत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular