समापन अवसर पर स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति, प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
महोबा। 1 से 31 जनवरी तक चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को ज्ञानस्थलीय पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने समापन किया। समापन अवसर पर स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सड़क सुरक्षा के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सहायक संभागीय परिवहन विभाग के तत्वावधान में एक माह तक चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़कों चौराहो और मुख्य मार्गों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों की चेकिंग करने के साथ साथ वाहन चालकों को सील्ट बेल्ट और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के नियमों के बावत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सडक सुरक्षा नियमो की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र छात्राएं वाहन न चालाए। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन हेल्मेट पहनकर ही चलाएं। विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर, बस यूनियन के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, आल्हा परिषद के अध्यक्ष दाऊ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रामजी, समाजसेवी नेहा चंसौरिया, नियाज मोहम्मद प्राइवेट स्कूल एशोसियेशन अध्यक्ष सुबोध बिन्दुआ सहित विद्यालय के छात्र, छात्राओं और ज्ञानस्थलीय स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर सडक सुरक्षा जागरूकता के प्रति उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराई राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हुए कार्यकमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





