Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeInternationalइजरायल और सऊदी अरब को अरबों डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, ट्रंप...

इजरायल और सऊदी अरब को अरबों डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी

ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.67 अरब डॉलर और सऊदी अरब को 9 अरब डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इसकी घोषणा की।

ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.67 अरब डॉलर और सऊदी अरब को नौ अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार, 30 जनवरी की देर रात इन दोनों बिक्री की घोषणा की। विदेश विभाग के कांग्रेस को बिक्री की मंजूरी की सूचना देने के बाद इन्हें सार्वजनिक किया गया।

इजरायल-सऊदी अरब को अमेरिका बेच रहा हथियार

विदेश विभाग ने कहा, ‘सऊदी अरब को की गई बिक्री में 730 पैट्रियट मिसाइलें और संबंधित उपकरण शामिल हैं, जो एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी की सुरक्षा में सुधार करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेंगे, जो खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति है।’

विभाग की तरफ से आगे कहा गया, ‘यह उन्नत क्षमता सऊदी अरब, अमेरिका और स्थानीय सहयोगियों की थल सेनाओं की रक्षा करेगी और क्षेत्र में एकीकृत वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली में सऊदी अरब के योगदान में उल्लेखनीय सुधार करेगी।’

अमेरिकी प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में आगे बताया गया, ‘इजरायल को की गई बिक्री को चार अलग-अलग पैकेजों में विभाजित किया गया है, जिनमें 30 अपाचे हेलीकॉप्टर और संबंधित उपकरण एवं हथियार तथा 3,250 हल्के सामरिक वाहन शामिल हैं।’

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रॉकेट लॉन्चर और उन्नत उपकरणों से लैस अपाचे कुल पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा है, जिनकी कीमत 3.8 अरब डॉलर है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि इसके बाद सबसे बड़ा हिस्सा हल्के सामरिक वाहनों का है। इनकी लागत 1.98 अरब डॉलर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular