Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeNational'बारामती विमान दुर्घटना पर नहीं फैलाएं अफवाह', पायलट समूह ने लोगों से...

‘बारामती विमान दुर्घटना पर नहीं फैलाएं अफवाह’, पायलट समूह ने लोगों से की अपील

पायलटों के समूह एएलपीए इंडिया ने बारामती विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है और लोगों से दुर्घटना के संबंध में अफवाह फैलाने और नैरेटिव गढ़ने से बचने की अपील की है। बारामती एयरपोर्ट के पास बुधवार सुबह विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, दो पायलट और दो अन्य की मौत हो गई थी।

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए इंडिया) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि दोनों पायलटों ने पेशेवर नैतिकता के उच्चतम मानकों का पालन किया होगा और अपनी अंतिम सांस तक विमान और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया होगा।’

इसमें सभी से यह आग्रह भी किया गया है कि वे सत्यापित तथ्यों और उचित जांच के बगैर अटकलें, अफवाहें या नैरेटिव गढ़ने से बचें।

पायलटों के संगठन ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और एएआइबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) एक गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करेंगे और उचित समय पर अपने निष्कर्षों को सामने रखेंगे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular