Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुम्बई से घर आ रहा युवक ट्रेन से गायब परिजन परेशान

मुम्बई से घर आ रहा युवक ट्रेन से गायब परिजन परेशान

लोटन सिद्धार्थनगर ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम-खीरीडीहा निवासी राजमन प्रजापति उम्र 28 वर्ष मुम्बई से घर ट्रेन से घर आते समय शोहरतगढ रेलवे स्टेशन से गायब हो गया। लड़के को घर न पहुंचने पर परेशान होकर लड़के के पिता फागू प्रजापति ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कानुनी कार्यवाही की मांग किया है।वही पुलिस कानूनी कार्यवाही में जूट गई है। लड़के के पिता फागू ने अपने तहरीर में कहां है कि मेरा लड़का मुम्बई से घर आने के लिए पनबेल ट्रेन पर बैठते ही अपने फोन से घर आने के सम्बंध में बताया था कि मैं घर आ रहा हूं। 11 जनवरी को शोहरतगढ स्टेशन पर आने के बाद फिर फोन किया कि शौहरतगंढ पहुचा हू किसी को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर भेज दिजिए जिससे मैं घर आ सकूं। लड़के को लेने के लिए मैं गया और ट्रेन चली भी गयी।

लेकिन मेरा लड़का स्टेशन पर नहीं मिला। स्टेशन पर भी इधर -उधर खोज बीन किया लेकिन लड़के का कोई पता नही चला। लड़के के मोबाइल फोन पर जब बात करना चाहा तो लड़के का फोन बन्द बता रहा था। बात नहीं हो पाई घर आने के बाद मैं नात रिश्तेदारों में काफी खोज बीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हमको शंका है कि मेरे लड़के के साथ कोई अप्रिय घटना न घट गया हो। थक हार कर सूचना दे रहा हूं कि उचित कार्रवाई की जाय। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि आई जी आर यस के माध्यम से जानकारी हुई है।मेरे थाना क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले लड़का गायब हो गया है फिर भी जांच पड़ताल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular