Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिस्थितियों का रोना ना रोये अपने योग्यताओं का करें प्रदर्शन-प्रो. शोभा गौड़

परिस्थितियों का रोना ना रोये अपने योग्यताओं का करें प्रदर्शन-प्रो. शोभा गौड़

क्रासर – विज्ञान विरासत तथा नवाचार पर डेढ़ सौ से अधिक मॉडलों का हुआ प्रदर्शन

विज्ञान भाषण, विज्ञान गीत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित

सिन्दुरिया(महराजगंज)। बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज तथा गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में विरासत विज्ञान तथा नवाचार पर आधारित भवय एवं दिव्य प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों द्वारा विज्ञान मॉडल, कृषि तकनीकी तथा उत्पाद, शिल्प एवं कला,खाद्य सामग्री (फूड स्टॉल) सामाजिक मॉडल, वाणिज्य मॉडल, शैक्षिक मॉडल के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गयी।

इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर उत्तर प्रदेश की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद हमारा अपना घर और परिवार है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की परिस्थितियों का रोना न रोयें। परिस्थितियों से लड़कर अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि विरासत, विज्ञान तथा नवाचार के साथ युवा आगे बढ़ें, शिक्षा तथा संस्कार के साथ समाज को दिशा देने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी राजेश मोहन सरकार ने कहा कि आज का दिन शुभ कार्य के लिए अत्यंत ही उत्तम है और विद्यार्थियों द्वारा किया गया प्रयास अत्यंत ही सराहनीय व उत्तम है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वर्ण युग की तरफ अग्रसर है। वरिष्ठ सदस्य डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस मंजिल की तरफ हमको बढ़ना है उसकी आज नींव पड़ी है। इस अवसर पर तीन नए केन्द्रों स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंन्द्र, बाबा गंभीर नाथ कौशल विकास केंद्र तथा मां कौशल्या स्वावलंबन केंन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि, सदर विधायक, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य अनन्य प्रताप शाही तथा वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु गोरखनाथ, मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा . राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डा.. हरिन्द्र यादव, प्रधानाचार्या सपना सिंह तथा प्राचार्य डा. रामपाल यादव द्वारा अतिथियों का बुके उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में डा. एके द्विवेदी, डा.एवी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, संगीत गायक अमित अंजन, विमल पाण्डेय, डा ओंकार नाथ पांडेय, शिरोमणि दुबे, संत राज यादव, विवेकानंद, विजय कुमार, बबलू गुप्ता शिक्षकगण अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular