Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationCBSE Admit Card 2026: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड, चेक...

CBSE Admit Card 2026: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड, चेक करें अपडेट, परीक्षाएं 17 फरवरी से

सीबीएसई द्वारा प्राइवेट स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। अब जल्द ही बोर्ड द्वारा रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जायेंगे। हॉल टिकट आने के बाद सभी छात्रों अपने स्कूल में जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से प्राइवेट स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब 10th 12th रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी होने की बारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (CBSE 10th 12th Admit Card 2026) जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के परीक्षा संगम पोर्टल पर जारी होंगे। इसके बाद सभी स्कूल ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

छात्रों को स्कूल से प्राप्त करने होंगे प्रवेश पत्र

सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक एवं सीनियर सेकेंडरी क्लास की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे सभी छात्रों को बता दें कि वे स्वयं एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड आने के बाद अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।
प्रवेश पत्र में मिलने के बाद स्टूडेंट्स उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र सहित सहित अन्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल से संपर्क करें।

इन डेट्स में होगा बोर्ड एग्जाम संपन्न

सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

स्कूल कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?

  • सीबीएसई द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही स्कूलों को सबसे पहले परीक्षा संगम पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्कूल लॉग इन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  • सभी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे और छात्रों में वितरित करने होंगे।
  • बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जा रहे स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के बिना
    आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular