भाजपा नेता समीर दोहरे बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
292

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक बुधवार को चौरसिया बगिया स्थित भाजपा नेता समीर दोहरे के आवास पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में समीर दोहरे ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर संगठन का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।जिला कोषाध्यक्ष सवैश चौहान शहर प्रभारी संजय वर्मा युवा जिला महामंत्री रजीत सिंह कुशवाह ने फूलमाला पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने सदस्यता रशीद देकर सदस्यता ग्रहण कराई।इस मौक़े पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत महिला ज़िलाध्यक्ष अर्चना कुशवाह महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे जिला उपाध्यक्ष रिषी पोरवाल एडवोकेट जिला मंत्री संजीव राजपूत जिला मंत्री यामीन रिकू चौधरी जिला मंत्री वशीम राईन युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुशवाह नगर मंत्री आकाश वर्मा इबादुर रहमान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here