भूमाफिया का आतंक: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, रोकने पर गाली-गलौज

0
1112

​मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में भूमाफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरकारी तालाबों के अस्तित्व को मिटाने पर तुले हुए हैं। ताजा मामला स्टेशन रोड स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज के तालाब का है। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रजिया सुल्ताना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कमलेश, चिल्लू और चुनइया जैसे लोग समय-समय पर तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण करते रहते हैं।

​हाल ही में जब ‘शिया’ नाम के व्यक्ति द्वारा किए जा रहे निर्माण को कॉलेज कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। हालांकि, इस मामले में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने न्यायालय में होने के कारण अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद तालाबों पर हो रहे इन कब्जों से स्थानीय लोगों में रोष है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here