जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने गांव गांव भ्रमण कर SIR में फॉर्म 6 भरने की की अपील
सिद्धार्थनगर। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतिम चरण में विधानसभा कपिलवस्तु के उसका मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ संख्या 477,478,479,480 पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पहुंचकर SIR की स्थिति एंव वोटर लिस्ट के प्रकाशन को देखा।
जिलाध्यक्ष ने गांव में भ्रमण कर लोगों से संवाद करते हुए फॉर्म 6 के बारे में जानकारी दी जिससे जिनका नाम छूट गया हो अब से जुड़ जाए। जिलाध्यक्ष ने BLO से अधिक से अधिक फॉर्म 6 भरने को कहा जिससे कोई भी व्यक्ति वोटर बनने से वंचित न रहे।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा इस विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता एंव पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर लग कर अधिक से अधिक वोटर बनवाने का काम कर रहे है।
इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य एंव भाजपा बूथ अध्यक्षण, बीएलओ गण उपस्थित रहें।





