Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNational'सपने में डराता है', प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर...

‘सपने में डराता है’, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर मां ने की मासूम की हत्या, मिली उम्रकैद

ग्वालियर में एक मां को अपने तीन साल के बेटे की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 28 अप्रैल, 2023 को ज्योति राठौर ने बेटे को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद दो मंजिला छत से फेंक दिया था। बेटे की आत्मा के सपने में आने से परेशान होकर मां ने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस कांस्टेबल पिता ने वीडियो साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

तीन साल के बेटे ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो मां ने दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। घटना 28 अप्रैल, 2023 को ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।

बेटे की मौत की हकीकत वैसे तो छुपी रही, लेकिन बकौल मां उसके सपने में बार-बार आ रहे बेटे ने उसे सच स्वीकार करने को विवश कर दिया। इसके बाद बच्चे के कांस्टेबल पिता ने पत्नी को विश्वास में लेकर वीडियो बनाकर साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस को दिए। अब उन्हीं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सत्र न्यायालय ने शनिवार को हत्यारिन मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

क्या है मामला?

हालांकि, कोर्ट ने उसके प्रेमी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार, घटना के समय बेटे की हत्या की दोषी ज्योति राठौर अपने पड़ोसी प्रेमी उदय इंदौलिया के साथ छत पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका तीन साल का बेटा सनी उर्फ जतिन छत पर पहुंच गया और उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस बात के उजागर होने के डर से ज्योति ने बेटे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया।

पिता मानता रहा इसे हादसा

ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उपचार के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता पुलिस कांस्टेबल ध्यान सिंह शुरुआत में इसे एक हादसा मानते रहे।

महिला की मानसिक हालत बिगड़ने लगी

बेटे की मौत के बाद ज्योति की मानसिक हालत बिगड़ने लगी। वह रात में घबराकर उठ जाती थी और डरी-सहमी रहती थी। पति को लगा कि वह बेटे की मौत के सदमे में है, लेकिन डॉक्टरों के इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

बाद में उसने पति को बताया कि उसका मरा हुआ बेटा उसे सपनों में दिखाई देता है। उसे लगा उसकी आत्मा भटक रही है और इसी डर के चलते उसने एक दिन अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि बच्चे ने उसे व उसके प्रेमी को छत पर एक साथ देख लिया था। वो कहीं किसी को इसकी जानकारी न दे दे, इसके डर से उसे छत से नीचे फेंक दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular