Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्र सेविका ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव

राष्ट्र सेविका ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव

मकर संक्रांति उत्सव, समरसता, मौसम में नवीनता का पर्व – अर्चना

गाजीपुर। नगर के रायगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया। जिसमें प्रमुख वक्ता रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना, मंच पर समिति की विभाग संघचालिका नीलम रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदिनी ने किया। मुख्य वक्ता अर्चना ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सनातन परंपरा में समरसता, मौसम में नवीनता का पर्व है इस उत्सव के साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसमें हम हिंदुओं के घर में प्रत्येक मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। मौसम में एक नवीन ऊर्जा से संचारित होती है।

इस त्यौहार को राष्ट्र सेविका समिति समरसता पर्व के रूप में मानती है। इस उत्सव के माध्यम से हम समाज को एक सूत्र में बांधकर सनातन परंपरा के ऐतिहासिक मान बिंदुओं को प्रकट करते हैं। हम बहनों का यह कर्तव्य है कि हम सभी प्राचीन उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। उद्बोधन उपरांत सभी ने बैठकर खिचड़ी का आहार किया। कार्यक्रम का संचालन सहनगर कार्यवाहिका प्रियंका ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की नीलम, सोनी, कल्याणी, जाह्नवी, शकुंतला, श्रद्धा, सुमन, बिंदु, प्रीति, आराधना, शीतल , कुसुम आदि बहनों की गरिमामई उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular