इटावा। पीराने कलीयर,रूड़की,हरिद्वार स्थित शेफील्ड स्कूल में 11 जनवरी 2026 को आयोजित पंचम अ.भा. शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में नगर के उर्दू मोहल्ला निवासी शिक्षक डॉ.शमसुद्दीन सईदी”शम्स”को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों सराहनीय,उल्लेखनीय नवाचार कार्यों तथा सतत योगदान के लिए शिक्षा श्री 2026 के सम्मान से नवाज़ा गया,हालांकि इससे पूर्व भी श्री सईदी नेपाल सहित देश विदेश से अनेकों अवार्ड प्राप्त कर इटावा का नाम रौशन कर चुके हैं इसके लिए शिक्षा जगत उन पर गर्व करता है।
उन्होंने बताया कि इस गरिमामयी भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आये शिक्षा विदों,कुलपतियों,शिक्षाशास्त्रियों तथा शिक्षा विशेषज्ञयो ने भाग लिया तथा शिक्षा के भविष्य,तकनीक की भूमिका और शिक्षक दायत्वों पर गहन विमर्श किया गया।श्री सईदी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेकों शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित उनके शुभ चिंतको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें तथा बधाइयाँ दी है।यह सम्मान पाकर श्री सईदी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।





