Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeItawaदर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इटावा। दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।उन्होंने आई0जी0आर0एस0के अंतर्गत समाधान प्राप्त फीडबैक के विवरण पर विस्तृत चर्चा की एवं फीडबैक की स्थिति को खराब बताते हुए उपस्थित सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई0जी0आर0एस0और हेल्पलाइन में फीडबैक की स्थिति को सुधारा जाए।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)की समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति एवं ओ0डी0एफ0प्लस ग्रामों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,जिसपर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। शौचालय के रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा टूटे हुए शौचालयों की मरम्मत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।सभी ए0डी0ओ0पंचायत को वर्मी कम्पोस्ट की प्रगति को बढ़ाए जाने हेतु एवं किसान,गौशाला के केयर टेकर व अन्य लोगों को वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देश दिए।गौवंश के लिए हरे चारे एवं भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने व चारे की बुवाई कराए जाने एवं सहभागिता योजनान्तर्गत गौवंश की सहभागी संख्या को बढ़ाए जाने हेतु निर्देश दिए।गौवंश को पकड़कर गौशाला में लाए जाने एवं गौशाला में गौवंशो की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।फैमिली आई०डी० प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैंप लगाए जाने एवं ज्यादा से ज्यादा फैमिली आई०डी० बनवाने हेतु निर्देश दिए।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन ब्लॉक वाइस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए एवं अधिक से अधिक फैमिली आई0डी0बनवाई जाएं।उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह,समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular