Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकायस्थ समाज ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन, विचारों को जीवन में...

कायस्थ समाज ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन, विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कामजिइ के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वातावरण “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” जैसे नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल आनंद प्रकाश, सुदीप श्रीवास्तव, देवानंद श्रीवास्तव, धन्नजय सहाय, नितिन श्रीवास्तव, केशव कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular