साइबर अपराध व महिला सम्बंधित दी गई जानकारी
लोटन सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,बेटी बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा व बाल कल्याण समिति व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, ग्राम एवं नगर विकास संस्थान, मिशन शक्ति केंद्र थाना लोटन के क्रम में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण के मुद्दे एवं पाक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी नये कानून के संबंध मे थाना लोटन द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा महिला सशक्तिकरण ,एंटी रोमियो व बेटी बहू सम्मेलन व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौर्यान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज थाना लोटन के निर्देशन में ग्राम ठाडवरिया में जाकर अभियान के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर
के बारे में विस्तार से जानकारी दी 1090 वुमेन पावर लाइन181 महिला हेल्प लाइन1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन112 पुलिस हेल्प लाइन1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन101 अग्निशमन हेल्प लाइन1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इस दौरान हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता , कांस्टेबल अमित कुमार म०का० पूजा वर्मा व तमाम महिला मौजूद रहे।





