श्रीमती शकीला बेगम बनी जिलाध्यक्ष श्रीमती पूर्वी सक्सेना बनीं शहर अध्यक्ष
इटावा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी सर्वेश सिंह चौहान की उपस्थिति में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला/शहर महिला इकाई का जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया।कमेटी में श्रीमती शकीला बेगम को महिला जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया तथा श्रीमती पूर्वी सक्सेना को महिला शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अभय टंडन,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह चौहान,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी,महामंत्री सुनील कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव,मंजू लता द्विवेदी,ममता दुबे,प्रीति सुमन,मंजू तोमर,चांदनी,राखी, नेहा राजपूत,मेहताब,डोली,रितु यादव खुशी सक्सेना,राहुल सक्सेना श्रीवास्त खुशी श्रीवास्तव,मेहरुन्निसा जरीना,रजनी आदि मौजूद रही।





