गौवंश संरक्षण के प्रति संवेदनशील पहल, डीएम ने गौशाला पहुंचकर पहनाए काऊ कोट

0
253

उरई ( जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकासखंड डकोर के ग्राम नुनसाईं स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गौवंश संरक्षण के प्रति प्रशासन की संवेदनशील प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव हेतु गौवंशों को काऊ कोट पहनाए तथा स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और गौशालाओं में मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने गौशाला प्रबंधन समिति को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर गौवंशों के स्वास्थ्य की निगरानी की जाए तथा शीतलहर के दृष्टिगत आवश्यक सभी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं, ताकि गौवंश सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here