अक्सर हमारे पास कटे-फटे या गंदे नोट आ जाते हैं। ऐसे नोटों को आप बैंक में बदलवा सकते हैं। हालांकि इन नोटों को बदलने में भी एक लिमिट है। अगर आप भी बैंक में जाकर नोट एक्सचेंज करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
अक्सर दुकानदार, रिकशे वाले और सब्जी मंडी में हमें कटे-फटे और गंदे नोट मिल जाते हैं। इन्हें फिर दूसरे दुकानदार या सब्जी वाले लेने से भी मना कर देते हैं। ऐसे में आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। हालांकि इसमें भी एक लिमिट है।
आप एक दिन में बैंक से एक लिमिट के हिसाब से ही पैसे निकाल सकते हैं।
एक दिन में कितने निकाल सकते हैं नोट?
देश की केंद्रीय बैंक आरबीआई के अनुसार एक व्यक्ति एक दिन में बैंक से 20 नोट तक बदलवा सकता है। इन नोटों की कीमत 5000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा नोट एक्सचेंज करने पर अधिक वैल्यू आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा।
क्या कोई फीस लगती है?
बैंक से नोट एक्सचेंज कराने पर अक्सर हमारे मन में ये सवाल आता है कि क्या नोट एक्सचेंज करने पर कोई फीस देनी होगी। आरबीआई के नियम के मुताबिक बैंक नोट एक्सचेंज करने पर आपको फीस देनी है या नहीं। ये आपके नोट की कंडीशन पर निर्भर करता है।
2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
तारीख कारण
26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस
15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि
4 मार्च 2026 होली
21 मार्च 2026 ईद उल फितर
31 मार्च 2026 महाविर जयंती
3 अप्रैल 2026 गुड फ्राइडे
1 मई बुद्ध पूर्णिमा
27 मई बकरा ईद
26 जून मोहर्रम
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
25 अगस्त ईद-ए-मिलाद
4 सितंबर जन्माष्टमी
2 अक्टूबर महात्मा जयंती
20 अक्टूबर दशहरा
8 नवंबर 2025 दिवाली
24 नवंबर 2026 गुरू नानक जयंती
25 दिसंबर 2026 क्रिसमस
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे।





