मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और उपविजेता टीम को शील्ड देकर किया सम्मानित
महोबा। विकासखंड जैतपुर के कुरेले मैदान अजनर में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दीपेश क्लब और जेआरपीएस क्लब टीम के बीच खेला। फाइनल मैच में दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीम के ट्राफी दिलाए जाने के लिए जी जान और रणनीति के तहत खेला। मैच में दीपेश क्लब ने जेआरपीएस क्लब को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी। फाइनल मुकाबल के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का टॉस दीपेश क्लब के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते हुए अपने खिलाड़ियों को मैदान बुलाकर फील्डिंग सजाई। जेआरपीएस के ओपर बल्लेबाज मैदान में आए और शुरुआत से ही गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में ले लिया, जिससे निर्धारित 15 ओवर की छह गेंद पहले ही पूरी टीम 77 रनों पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपेश क्लब के बल्लेबाजों ने बेहर तरीके के साथ खेलते नौ ओवर में पांच विकेट पर 77 रन के लक्ष्य को पार करते हुए मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम की। मैच जीतने के बाद दर्शकों ने विजेता टीम का तालियों से स्वागत किया, तो वही विजेता टीम ने भी मैदान में खूब जश्न मनाया।
मैच में सद्दाम हुसेन और देवेंद्र यादव ने अम्पारिंग कर निष्पक्ष निर्णय सुनाया, तो वहीं संतोष राजपूत और बीके राजपूत ने मैच का आंखो देखा हाल कमेंट्री के माध्यम से बया किया, इसी तरह मैच का स्कोर रोहित रिछारिया ने लिखा। क टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की प्रतियोगिता होने से यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है साथ ही आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान होता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की, जबकि टूर्नामेंट में टीम के रमाकांत को 24 विकेट और 453 रन बनाए जाने पर मैन आफ दा सीरीज देकर सम्मानित किया गया साथ विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दर्शकों की खासी भीड़ मौजूद रही।





