Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजसेवी ने मुंगरा बादशाहपुर में डोर-टू-डोर जाकर किया कंबल वितरण।

समाजसेवी ने मुंगरा बादशाहपुर में डोर-टू-डोर जाकर किया कंबल वितरण।

जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी उमाशंकर गुप्ता द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने मुंगरा बादशाहपुर के मोहल्ला नई बाजार, गुडहाई, जंघई रोड सहित विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर जरूरतमंद, असहाय लोगों को कुल 50 कंबलों का वितरण किया।

इस दौरान उमाशंकर गुप्ता स्वयं प्रत्येक जरूरतमंद के घर पहुंचे और उन्हें कंबल देकर हालचाल भी जाना। ठंड से राहत पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कंबल वितरण के दौरान उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि समाज में आज भी ऐसे कई परिवार हैं जो संसाधनों के अभाव में जीवन की बुनियादी जरूरतों से वंचित हैं।

ठंड के इस मौसम में एक कंबल न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि जरूरतमंद को यह एहसास भी कराता है कि समाज उसके साथ खड़ा है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि समाज सेवा किसी पद या पहचान की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह एक संवेदनशील मन और जिम्मेदार सोच का परिणाम होती है। उन्होंने आगे कहा कि यदि हर सक्षम व्यक्ति अपने आसपास के किसी एक जरूरतमंद की मदद करने का संकल्प ले ले, तो समाज से गरीबी, असहायता काफी हद तक समाप्त की जा सकती है।

मैं आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के लिए कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर मौजूद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, विपिन भोज्यावल, रंजीत भोज्यवाल , सुनील गुप्त, मुकेश गुप्त, विक्की कुमार, अमित गुप्ता आदि ने उमाशंकर गुप्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular