HomeMarqueeकड़ाके की ठंड में यात्रियों को आराम और रात्रि विश्राम दे रहे...

कड़ाके की ठंड में यात्रियों को आराम और रात्रि विश्राम दे रहे प्रशासन के रैन बसेरे

जिला प्रशासन की ओर से ठंड और शीतलहर से बचाव हेतु नगर‌ निकायों में खोले गए रैन-बसेरे, राहगीरों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।इन रैन बसेरों में पिछले दो महीने के भीतर दो हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। अमेठी में नगर‌ पंचायत की ओर से संचालित रैन-बसेरे का सबसे अधिक लाभ सेना भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को मिला है।

नगर पंचायत अमेठी का रैन-बसेरा 7दिसम्बर को शुरू हुआ हैं।इस रैन-बसेरे का लाभ अब तक 1200से अधिक लोगों ने लिया है।एस डी एम आशीष सिंह और तहसील नेहा राजवंशी ने दो महीने के भीतर आठ बार इसका निरीक्षण किया है। रैन बसेरे की देखरेख करने वाले साहिल कुमार ने बताया की रैन बसेरे में 80बिस्तर हैं।हम दिन रात यहां मौजूद रहते हैं। गौरीगंज, मुसाफिर खाना और जायस में भी प्रशासन की ओर से संचालित रेन बसेरों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular