HomeMarqueeएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की पीआरवी 112 की चार नई...

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की पीआरवी 112 की चार नई गाड़िया

नये वाहनों के शामिल होने से डायल-112 सेवा का रिस्पांस टाइम घटेगा तथा पीड़ितों को तत्काल मिल सकेगी पुलिस सहायता

महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, आपातकालीन सेवा डायल-112 की ओर से जनपद महोबा को प्राप्त चार नये पीआरवी वाहनों को 01 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन महोबा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनपद को प्राप्त नये चार-पहिया वाहन (स्कार्पियो) कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आपातकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नये वाहनों के शामिल होने से डायल-112 सेवा का रिस्पांस टाइम घटेगा तथा पीड़ितों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी वाहनों में नियुक्त पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आपातकालीन सेवा डायल-112 की महत्ता से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक प्राप्त सूचना पर त्वरित रिस्पांस देते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के लिए ब्रीफ किया गया।

ध्यातव्य रहे कि मुख्यालय 112 से जनपद महोबा को कुल 18 पीआरवी वाहन प्राप्त हुये थे जिनमें से 14 वाहनों को पूर्व में जनपद के थानों पर रवाना किया जा चुका है। इस तरह वर्तमान में जनपद महोबा में कुल 32 पीआरवी वाहन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में संचालित है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल 112 वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तेज प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय-112 गौरव उपाध्याय, प्रभारी 112 विषयदेव बुन्देला, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री राहुल मिश्रा, प्रभारी परिवहन शाखा श्री भानु प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular