Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeItawaघर की रौनक होती हैं बेटियां: सरिता भदौरिया

घर की रौनक होती हैं बेटियां: सरिता भदौरिया

इटावा महोत्सव पंडाल में घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम आयोजित

इटावा। बेटियां घर की रौनक होती हैं,जिस घर में बेटियां नहीं होती वह घर अधूरा होता है।बेटियों को पराया धन समझा जाता है,लेकिन बेटियां जब पराये घर जाती हैं तो बेटियां इतनी ऊर्जा,प्रतिभा और टेलेंट लेकर जाती हैं कि वह अपने और पराये का भेद नहीं करतीं।यह बात मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सोमवार को इटावा महोत्सव पंडाल में घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व जागृति वर्मा के मंत्रोचारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कही।उनका संयोजक डॉ.ज्योति वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

खास बात यह थी कि विधायक अपनी नातिन राज नंदनी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।विधायक ने शिशु वर्ग की बेटियों का तिलक लगाकर सम्मान किया।अमृषा पटेल ने रोली चावल से संयोजक ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में बेटियों ने रंगोली,पोस्टर बनाये और मेहंदी लगाई। 50 से अधिक स्कूलों की बेसिक,माध्यमिक व स्नातक की छात्राओं ने करीब 25 से अधिक ग्रुप व एकल नृत्य में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम सफल बनाने में अश्विनी कुमार एडवोकेट, मुकेश बाबू,उज्ज्वल पटेल,आंचल वर्मा, मुनिराज वर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।संचालन जागृति वर्मा ने किया।कार्यक्रम में सभासद शरद वाजपेई,सभासद पूनम पांडेय,नमिता तिवारी,श्यामला पांडेय,शिखा पाल,अंजू वर्मा,मंजू वर्मा,पिंकी श्रीवास्तव,गजेंद्र मिश्रा, प्रमोद राठौड़,अखिलेश कौशिक, ममता कुशवाहा,शिखर चतुर्वेदी,जितेंद्र जैन,आनंद मित्तल,रसगुल्ला मैन अनुज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular