कई प्रदेशो मे फैला है नेटवर्क, पुलिस जाँच मे जुटी
बाराबंकी। साइबर/स्वाट/सर्विलांस व कोतवाली पुलिस टीम ने आठ अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने मे कमियाबी मिली। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट व कूटरचित दस्तावेज आदि सामान बरामद किया है। ज्ञात हो की जनपद मे साइबर अपराधियों द्वारा कॉल सेंटर आफिस बनाकर लोगो को इनाम का लालच देकर ठगी करते थे और अच्छी नौकरी का भी लालच दिया जाता था। गिरफ्तार मे एक महिला भी शामिल है जो कॉल करके लोगो को आफिस बुलाती थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और साइबर अपराधी दीपक तिवारी पुत्र रामप्रवेश तिवारी निवासी ग्राम असरेवा देवकली थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, अंकित कटारिया पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम बमनोली थाना दोघट जिला बागपत हालपता आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर, मीनाक्षी वर्मा पुत्री राज सिंह वर्मा निवासी कियरा भानमऊ थाना कोठी, विपिन वर्मा पुत्र श्याम लाल वर्मा निबासी मेन मार्केट कौसानी टी स्टेट के पास थाना कौसानी जनपद बागेश्वर उत्तराखंड हाल पता आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर, अब्दुल रिजवान पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी म०नं 359/305 कटरा खुदायार थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ हालपता आवास विकास कोतवाली नगर, मो0 अफजल पुत्र फहीम अहमद निवासी म0नं0 208/384 पुराना हैदरगंज थाना बाजारखाला जनपद लखनऊ, आदर्श राज पुत्र सुनील कुमार निवासी बम्भौर थाना जहांगीराबाद, इमरान सलीम पुत्र सलीम अहमद निवासी आर्य नगर नेहरू रोड बड़ौत थाना बड़ौत जनपद बागपत हालपता फ्लैट नं0 जी-1 604 शालीमार मन्नत कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस लाइन सभागार मे पत्रकारों से वार्ता करते हुवे जिले के तेज तर्रार एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया की पकडे गये अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जो ऑनलाइन गेमिंग कॉल सेण्टर, ओलेंएक्स मेटा के फेसबुक व इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बेटिंग गेम व नौकरी का विज्ञापन अपलोड कर, लोगों को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पोर्न वीडियो देखने आदि की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य विभिन्न तरीकों से साइबर अपराध किया जाता था, तथा अभियुक्तगण अपने बैंक खातों में साइबर फ्राड कर रुपये भी मंगाते थे। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न बैंकों की विभिन्न शाखाओं के खाता संख्या प्राप्त हुई हैं जिनको एनसीआरपी व समन्वय पोर्टल के माध्यम से चेक किया गया तो उन खातों पर साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर होने सम्बन्धी शिकायत विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, गुजरात, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से पंजीकृत करायी गयी है।





