Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeजेआरपीएस और शिवम् क्लब ने जीते अपने मुकाबले

जेआरपीएस और शिवम् क्लब ने जीते अपने मुकाबले

एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मैचों जेआरपीएस क्लब और दीपक क्लब ने मैच जीतकर अपने अंकों में की बढोत्तरी

महोबा। अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए दो मैचों जेआरपीएस क्लब और दीपक क्लब ने मैच जीतकर अपने अंकों में बढोत्तरी की। सीएससी क्लब और दीपक क्लब के मध्य खेला गया दूसरा मैच बड़ी रोचक रहा, जिसे देखकर दर्शक भी मैच के आखिरी तक हार जीत का फैसला देखने के लिए अपनी जगह पर मौजूद रहे।

पहला मैच जेआरपीएस और शिवम् क्लब के मध्य खेला गया जिसमे जेआरपीएस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर मे 6 विकेट खो 118 रन बनाये। दूसरी पारी में शिवम् क्लब के बल्लेबाज मैदान पर उतरे। शुरूआत में बल्लेबाज संभालते हुए खेले और 6 ओर में 50 रन बनाए लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर मे 5 विकेट लेते हुए 101 रन ही शिवम टीम को रोक दिया और जेआरपीएस ने 17 रनो से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच सीएससी क्लब और दीपक क्लब के बीच हुआ, जिसमें आम्पायरों ने दोनो टीमों के कप्तानों को फील्ड पर बुलाकर टॉस कराया, जिसे दीपक क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में नो विकेट खोकर 88 रन सामने वाली टीम को बनाने के लिए दिये।

जबाव में खेलने उतरी सीएससी क्लब बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा उतरे, वहीं गेंदबाज भी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया और मैच आखिरी ओवर की लास्ट बाल तक पहुंचा, लास्ट बाल पर मैच बराबर करने के लिए एक रन की जरूरत थी, लेकिन सीएससी के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे, जिससे दीपक क्लब एक रन से मैच जीत गया। एमायर की भूमिका अभिजीत सिह मोहम्मद माजिद व स्कोर रूपेश ने लिखा, जबकि कमेन्ट्रेटर धर्मेन्द्र शिवम दुवे मैच का आंखो देखा हाल बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular