Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeशीतलहर से राहत को सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए अलाव, एडीएम ने...

शीतलहर से राहत को सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए अलाव, एडीएम ने किया निरीक्षण

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जनपद में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने उप जिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी के साथ नगर पालिका परिषद गौरीगंज क्षेत्र अंतर्गत संचालित रैन बसेरा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर जलाए गए अलावों की स्थिति का जायजा लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर अलाव सुचारु रूप से जलते पाए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शीतलहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे में साफ-सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद की सभी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं, ताकि ठंड से बचाव करते हुए आमजन, यात्रियों एवं राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने अपील की कि शीतलहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए तथा सभी नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का ही आश्रय लें। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular