Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाने और उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाने वाले संगठित गिरोह का महराजगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों हर्ष गुप्ता व अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस की इस सफलता को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता व अन्य लाभों का लालच देकर लोगों के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों की पूरी किट—पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक व लिंक सिम—अन्य राज्यों में सक्रिय कॉल सेंटरों तक भेज दी जाती थी, जहां इनका उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 71 चैट पीडीएफ, 76 बैंक खाता विवरण, 80 सिम कार्ड तथा 5600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी को भी अपना बैंक विवरण, एटीएम, ओटीपी या सिम साझा न करें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular