Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी -- डोंगल एडीओ कार्यालय में...

ग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी — डोंगल एडीओ कार्यालय में जमा

मिठौरा (महराजगंज)। प्रदेशीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन मिठौरा विकासखंड में लगातार जारी है। आंदोलन के क्रम में 01 दिसंबर 2025 को जारी पूर्व सूचना के अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित अन्य विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत सचिव धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के तहत 15 दिसंबर 2025 तक मांगें पूरी न होने के कारण ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिसवा के समक्ष सामूहिक रूप से अपने-अपने डोंगल जमा कर दिए हैं। डोंगल एडीओ (पं.) कार्यालय में जमा किए गए हैं।इस दौरान आंदोलन में प्रमुख रूप से सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, जय हिंद शर्मा ,सुनील गुप्ता, अशोक निगम ,संतोष गुप्ता, सत्यम चौधरी, आशुतोष मौर्या ,राजन गुप्ता आशुतोष जयसवाल, विशाल वर्मा शामिल रहे।

ग्राम पंचायत सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक डोंगल कार्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही एडीओ (पं.) से अनुरोध किया गया है कि आंदोलन की जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सचिवों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular