Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान का मिला आश्वासन

महोबा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रीनगर के एक प्रतिष्ठान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराए जाने का सार्थक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने को लेकर सदस्यों के अलावा एकजुटता पर जोर दिया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एक राष्ट्रीय संगठन है जो भारतीय उद्योग और व्यापार के विकास के लिए काम करता है। इस संगठन का उद्देश्य भारतीय उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना और समृद्ध बनाना। साथ ही व्यापारियों के बीच एकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना। सरकारी नीतियों और कानूनों के बारे में व्यापारियों को जानकारी देना। व्यापार की उन्नति के लिए नए आयाम खोजना। व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने कस्बे में भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनकी समयाओं एकजुटता के साथ समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने के अलावा संगठन नए सदस्यों को जोड़े जाने की बात कही। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, क्रांति गुप्ता, पंकज तिवारी, अनूप सोनी, सत्येंद्र प्रताप, अनुज सोनी, छबिलाल कुशवाहा, मनीष नामदेव, डॉ. राजेश नामदेव, योगेश गुप्ता, पंकज सोनी, राकेश गुप्ता, आशीष सोनी, संतोष गुप्ता, नरेश गुप्ता अवधेश गुप्ता, तूफान सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular