Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeItawaवरिष्ठ जायंट्स पदाधिकारियों का पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ स्वागत सम्मान

वरिष्ठ जायंट्स पदाधिकारियों का पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ स्वागत सम्मान

इटावा। भारतीय मूल की अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के छःप्रांतो में विस्तारित फेडरेसन 05 के पूर्व फेडरेसन ऑफिसर डॉ.कैलाश यादव चैयरमेन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के संयोजकत्व मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति की उपस्थित में वर्ष 2026 के लिए मनोनीत फेडरेसन काउंसिल पदाधिकारी एवं यूनिट 1,2,3 के सभी समूह अध्यक्ष गण का स्वागत सम्मान किया गया।अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव ने वर्ष 2025 की गई सेवाओं की सराहना करते हुए नई ऊर्जा के साथ वर्ष 2026 में वृक्षारोपण, वरिष्ठ जन सेवा,पर्यावरण संरक्षण एवं निर्धन सेवा के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित करने का आवाहन किया।

मुख्य अतिथि डॉ शिव राज सिंह यादव ने कहा कि सौहार्द संस्कार सेवा में आत्मिक सुखानुभूति ही जायंट्स का मूल मंत्र है फेडरेसन कॉउन्सिल एवं सामूहों के वर्ष 2026 के लिए मनोनीत सभी पदाधिकारियों को दायित्व वोध कराते हुए हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाइयाँ दीं।आयोजक मंडल ने वर्ष 2026 के लिए फेडरेसन कॉउन्सिल के चीफ फेडरेसन कोऑर्डिनेटर विमल कुमार सिंहप्रभरी अवार्ड बिडिंग,कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशा अवस्थी प्रभारी वरिष्ठ जन सेवा,कोऑर्डिनेटर श्रीमती क्षमा दीक्षित प्रभारी वाल शिक्षा,श्रीमती नीतू पुरवार निदेशक यूनिट 01,श्रीमती प्रेरणा जैन निदेशक यूनिट 02,श्रीमती साधना शर्मा निदेशक यूनिट 03 फेडरेसन ऑफिसर श्रीमती राज़दा खातून प्रभारी पर्यावरण संरक्षण,श्रीमती संगीता अग्रवाल प्रभारी वृक्षारोपण,श्रीमती रितु चौहान प्रभारी शैक्षणिक गतिविधियां,विशुन सिंह कुशवाहा प्रभारी दिव्यांग सेवा,मनीष सहाय प्रभारी बेटी बचाओ का तिलक वंदन एवं माल्यार्पण के साथ हार्दिक स्वागत पूर्वक सम्मान किया।

वर्ष 2026 के लिए जायंट्स दातावाली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना वाजपेयी, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता,इटावा मैत्री की अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल,इटावा सहेली की अध्यक्ष श्रीमती विमल शर्मा,सैफई के अध्यक्ष कौशल कुमार तिवारी,नवोदिता की अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव,पिलुआ महावीर के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, नववनिता की अध्यक्ष सुश्री सुमन तिवारी,सिलसिला के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद सर का मंचसीन अतिथियों ने माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनायें दीं।कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular