Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurराष्ट्रीय लोक अदालत में 18,626 वादों का निस्तारण, 11.48 करोड़ रुपये का...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,626 वादों का निस्तारण, 11.48 करोड़ रुपये का हुआ समझौता

जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर समर्पित

हमीरपुर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालतों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे अधिक से अधिक लोग न्याय व्यवस्था से लाभान्वित हो सकें।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों में आपसी सुलह–समझौते के आधार पर कुल 18,626 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालयों, राजस्व विभाग एवं बैंकों के माध्यम से कुल 11 करोड़ 48 लाख 90 हजार 123 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई।

न्यायालयों द्वारा निस्तारित वादों में लगभग 3.53 करोड़ रुपये, जबकि राजस्व विभाग एवं बैंकों के मामलों में लगभग 7.95 करोड़ रुपये की धनराशि का निस्तारण किया गया। बैंकों के कुल 22,621 मामलों में से 674 प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से हुआ।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

लोक अदालत के दौरान उ0प्र0 ग्रामीण बैंक के सहयोग से दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु जनपद न्यायालय में एक व्हीलचेयर समर्पित की गई, जो गेट नंबर–1 पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में जिला कारागार द्वारा निर्मित पर्यावरण अनुकूल कपड़े के थैलों, आरसेटी द्वारा तैयार उत्पादों तथा गैर सरकारी संगठनों के जागरूकता स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें लोगों ने सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular