Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeभारतीय किसान यूनियन खालसा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नशे...

भारतीय किसान यूनियन खालसा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नशे के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

अमरोहा।गुरुवार को नगर पंचायत सैद नगली के एक ट्रैक्टर बाजार में भारतीय किसान यूनियन खालसा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सम्भल, ओमप्रकाश , द्वारा किया गया।बैठक का मुख्य फोकस संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में, नगर पंचायत सैद नगली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद जाम नगर पंचायत अध्यक्ष, सैद नगली और कपिल कुमार युवा नगर पंचायत अध्यक्ष, सहित कई ग्राम अध्यक्ष और सचिव शामिल थे।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और गाँव-गाँव में बेहतर नेतृत्व तैयार करने पर विशेष बल दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात कही और यूरिया पर बढ़ाए गए शुल्क के विरोध में सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापिस लेने की मांग भी रखी। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर ,कुमैल असगर, मौहम्मद स्वालेह,नदीम, मुज़म्मिल अंसारी, विजय प्रधान, भारी संख्या में किसान मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular