Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीडीओ की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री डैश बोर्ड एवं निर्माण कार्यो की...

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री डैश बोर्ड एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पायी गयी उन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीडीओ बलराम सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियो को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करे। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का निर्देश दिया शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों से समन्वय बनाकर पूर्ण करायें। सीएमआईएस पोर्टल पर लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य में प्रगति कम है तेजी लाकर समयान्तर्गत पूर्ण करायें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, एम्बूलेंस सेवा(102), टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, सामाजिक वनीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आदि की समीक्षा की।

इसके अलावा अन्य विभागों में संचालित अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा नेडा विभाग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग (सामूहिक विवाह), फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। सीडीओने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा किया।

जिन विभागों द्वारा विद्युत हेतु धनराशि जमां कर दिया गया उन विभागों में कनेक्शन एवं अन्य कार्यो को शीघ्र कराने हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया। बैठक में डीएफओ श्रीमती नीला एम, सीएमओ डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देव नन्दन दूबे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएसयादव, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बांसी विवेक कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular