टी ई टी की अनिवार्यता की समाप्ति करे सरकार , जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
टी ई टी की अनिवार्यता की समाप्ति को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से आंदोलन जारी है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अमेठी और आसपास के जनपदों के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
01 सितम्बर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार बेसिक शिक्षकों पर टेट पास करने की अनिवार्यता कर दी गयी है।टेट अनिवार्यता से मुक्ति एवं भारत सरकार पर का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संघर्ष के निर्णय के अनुपालन में प्रथम चरण में 10 सितम्बर को समस्त जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री-भारत सरकार को टेट से मुक्ति हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया था।
द्वितीय चरण में जनप्रतिनिधियों विधायकों व सांसदों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।तृतीय चरण में विद्यालय में शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।चतुर्थ चरण में दिनांक-11.12.2025 को देश के समस्त राज्यों के पदाधिकारियों व शिक्षकों द्वारा राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लाखों-लाख शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा धरना-प्रदर्शन दिया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जंतर-मंतर पहुंचकर धरना में राष्ट्रीय काउंसलर ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया।धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय मंच से कहा भारत सरकार को शिक्षकों की मांगों पर विचार करते हूं टेट की अनिवार्यता से शिक्षकों को मुक्ति प्रदान की जायें।जब शिक्षा व शिक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे ,तो विकसित भारत की परिकल्पना कैसे साकार होगी।उन्होंने मांग की यह लड़ाई आर-पार होनी चाहिए।हम सब सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगें।
अमेठी से धरने में सुरेन्द्र बहादुर सिंह-संरक्षक,श्रीराम सोनी-जिलामंत्री,रमा कान्त मौर्य-महामंत्री,राज नारायण पाण्डेय,आशुतोष मिश्र,अनिल यादव,प्रवीण कुमार,प्रवीण कुमार सिंह,राम प्रताप रावत,ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,श्याम बहादुर सिंह,ओंकार नाथ सिंह,राम यश वर्मा,रमेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव,अजय मिश्र,सरित मौर्य,बृजेन्द्र तिवारी,अवधेश सिंह,विजय सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।





