Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiआयुक्त महोदय की अध्यक्षता मे हुई राजनैतिक दलों की बैठक

आयुक्त महोदय की अध्यक्षता मे हुई राजनैतिक दलों की बैठक

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आयुक्त लखनऊ मण्डल विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आहूत की गयी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विधानसभावार एसआईआर की प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान जो मतदाता नहीं मिल रहे है, मृतक श्रेणी के है, डुप्लीकेट हैं, पूर्ण रूप से स्थानातरित हो गये है, या गणना प्रपत्रों को वापस देने से इंकार कर रहे है, ऐसे मतदाताओं को वेरीफाइ करते हुए सम्बंधित बीएलओ के द्वारा बनायी गयी एएसडीडी सूची में सम्मिलित किया जा रहा है।

अद्यतन एएसडीडी सूची को राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों एवं बीएलए के साथ बूथवार प्रतिदिन साझा किया जाये। एएसडीडी सूची में सम्बंधित मतदाता का क्रम संख्या, इपिक नम्बर, मतदाता का नाम, एएसडीडी लिस्ट में डालने का कारण उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ के द्वारा अद्यतन एएसडीडी सूची में किसी मतदाता का गलत चिन्हॉकन किया गया है, तो उसकी आपत्ति सम्बंधित बीएलओ अथवा ईआरओ को उपलब्ध करा दें, जिससे सम्बंधित मतदाता का नाम रोलबैक कर दिया जाये।

उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से शेष रह गये लोगो को जल्द से जल्द फार्म भरकर जमा कराये जाने के लिए कहा है, जिससे अवशेष मतदाताओं को अंतिम दिनों में किसी तकनीकी अथवा अन्य समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी2 अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular