Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअकबरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 581 जोड़ो का हुआ...

अकबरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 581 जोड़ो का हुआ भव्य विवाह

अम्बेडकरनगर राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद स्तरीय भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गरिमामय वातावरण में सभी वर्गों के 581 पात्र जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार व रीति-रिवाजों के साथ परंपरागत रूप से वैवाहिक बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया।

योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग की बेटियों के विवाह में आर्थिक बोझ कम करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अम्बेडकरनगर जनपद के लिए 579 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष आज के समारोह में 645 जोड़ों के प्रस्ताव थे। इसमें से 581 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा कुल ₹1 लाख की सहायता राशि व्यय की जाती है, जिसमें ₹25,000 उपहार सामग्री, ₹15,000 आयोजन व्यय तथा ₹60,000 की राशि नवविवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाती है।

कार्यक्रम में सभी नवदंपतियों को उपहार सामग्री भी वितरित की गई।समारोह में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय, एसडीएम अकबरपुर राजेश कुमार, प्रभारी ईओ नगर पालिका विशाल सारस्वत, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन जिले में सामाजिक समरसता और गरीब बेटियों के सम्मानजनक विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular