गोरखपुर । उपजिलाधिकारी सहजनवा न्यायालय में बिना किसी आदेश के नेट पर फर्जी निस्तारण दिखाकर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत किया है। तहसील क्षेत्र हरदी निवासी राजमन पुत्र रामदेव ने मुख्यमंत्री पोर्टल आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 260 को बीस वर्ष पूर्व चारो भाई के नाम से बैनामा 1974 में कराया था। बाद में उसी नंबर को विपक्षी ने 15 फरवरी 1994 में कूटरचित तरीके से बैनामा करा लिया। जिसको लेकर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।
इसी बीच एसडीएम पेशकार विपक्षी से धन उगाही कर 20 अगस्त 2025 का फर्जी आदेश पर विपक्षी का नाम नेट के माध्यम से दर्ज कराकर भूमि कब्जा करा दिया गया है। जांच कराने के बाद पता चला कि 20 अगस्त के पत्रावली में न कोई आदेश था। न ही कोई तिथि नियत थी। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर एसडीएम पेशकार पर कारवाई कराने की मांग किया है। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है पत्रावली देखने के बाद जो जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी।





