बांसी सिद्धार्थनगर। आयशा गर्ल्स कालेज नरकटहा में शनिवार को गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन पेश किया जिसकी अतिथियों ने काफी सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयशा गर्ल्स कालेज में कक्षा नौ से लेकर बारह तक की छात्राओं ने गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टाल लगाकर उनका प्रदर्शन बुशरा, फरिहा, नाजिया, जोहरा, सौदा फिरदौस, शायदा, सना, अनम, जोहरा हिना, शोएबा आदि ने किया। इस मौके पर मौजूद अतिथि हाजी मो मकसूद खान, अफजाल खान, विद्यालय के संस्थापक अब्दुल मोहिद खान, हुसैन अहमद आदि ने इन व्यंजन का स्वाद चखकर छात्राओं की सराहना किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य असमा खातून और सह प्रधानाचार्य सना रहबर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिका सलमा परवीन, अंकिता, निशा, तूबा जिया, शबनम परवीन, गुलनाज, फरीदा, सादिका सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।





