पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने परेड के उपरांत लगवाई दौड़
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। सुबह ठीक सात बजे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें उन्होंने जवानों की ड्रेस, अनुशासन और बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए परेड के उपरांत दौड़ लगवाई गई। इस मौके पर एसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। तदोपरांत परेड की सघन जांच पड़ताल करते हुए पुलिस कर्मियों की परेड कराई गई। परेड दौरान एसपी ने प्रशिक्षण के लिए आए नवचयनित रिक्रूट आरक्षीगण की पीटी, परेड का निरीक्षण किया गया।प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, व्यवहार कुशलता एवं पुलिस सेवा के नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्रीफ किया गया। फिटनेस ड्रिल दौरान नवचयनित आरक्षियों का शारीरिक परीक्षण भी लिया गया साथ ही ट्रेनिंग उस्ताद को निर्देशित किया गया कि वे रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक प्रशिक्षण बिंदुओं से समुचित रूप से अवगत कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस लाइन महोबा का समग्र निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करते हुए एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मैस का गहन निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा और पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिए उपलब्ध भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त क्वार्टर गार्द, बैरक, परिवहन शाखा एवं पुलिस लाइन परिसर की अन्य इकाइयों का क्रमवार निरीक्षण किया गया।
एसपी ने निर्माणाधीन भवनों एवं परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को साफ सफ़ाई एवं समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में उच्च स्तर की स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं पर प्रतिदिन ध्यान रखे जाने की भी बात कही। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





